चौमूं। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की स्थापना के चार वर्ष पूर्ण होने पर चौमूँ विधानसभा के वीर तेजाजी धाम, रेनवाल रोड पर रालोपा प्रदेश महामंत्री छुटटन यादव के आतिथ्य में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में चौमूँ विधानसभा के नगर, गाँव, ढाणी से रालोपा कार्यकर्त्ता पहुँचे।
छुटटन यादव ने सभी कार्यकर्त्ताओं को दीपोत्सव पर्व की बधाई देते हुए कहा कि जनता जनार्दन के आशा और विश्वास के बूतें इस पार्टी के रूप में जो पौधा 4 वर्ष पहले लगाया था, आज आम-जनता और कार्यकर्ताओं के विश्वास और समर्थन के बल से अब विशाल वटवृक्ष बन चुका है। राजस्थान में सकारात्मक विकल्प बन प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करना ही पार्टी का ध्येय है।
आम आदमी, गरीब, पिछड़े और दलित तथा अल्पसंख्यक को उसका हक दिलवाने के लिए आरएलपी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर रही है और प्रत्येक व्यक्ति को उसका संविधान प्रदत हक मिले तथा गांव ढाणी में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की सत्ता में भागीदारी कैसे सुनिश्चित हो तथा प्रदेश का किसान व युवा खुशहाल बने इस सपने को लेकर लगातार संघर्ष जारी है और जनता के आशीर्वाद से आरएलपी को राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल का दर्जा भी प्राप्त हुआ।
आदर्श समाज की अवधारणा के प्रमुख सिद्धांत "अंत्योदय" अर्थात समाज के सबसे आखिरी छोर के उपेक्षित जन तक विकास, न्याय, सुशासन और सुरक्षा पहुंचाने की नीति को हम हमारी पार्टी का ध्येय वाक्य मानकर चलते है और अपने आखिरी श्वास तक इसको निभाएंगे भी! राजस्थान की चली आ रही नकारात्मक दलगत राजनीति का एक सकारात्मक और सशक्त विकल्प बनकर आरएलपी निरंतर प्रदेश के ज़मीनी स्तर के मुद्दों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जोरशोर से उठाती रही है।
राजस्थान में विपक्ष की अग्रणी भूमिका निभाते हुए बढ़ते अपराधों, राज्य में हुए घोटालों के खिलाफ प्रखर आवाज़ उठाई और लोक सभा में प्रदेश की लंबित परियोजना को पूरा करने व राजस्थान के लोकहित से जुड़े तमाम मामलों को प्राथमिकता से उठाया और किसान आंदोलन के समर्थन में देश की सत्ता छोड़कर सड़क पर लंबे समय तक संघर्ष किया व किसान विरोधी तीनों काले कानून वापिस करवाकर अहंकारी किसान विरोधी सरकार को झुकाया तथा जनहित को ही सदैव सर्वोपरी माना। पार्टी स्थापना दिवस पर हम संकल्प लें कि पार्टी की नीतियो को गाँव, ढाणी और शहर के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचाने का हर संभव प्रयास करेगें।
इस दौरान भाजपा-कांग्रेस के अनेक कार्यकर्त्ता रालोपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान रालोपा पार्टी युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रणदीप सिंह चौधरी,जिलाध्यक्ष शंकरलाल नारोलिया, जिला महामंत्री रामबाबू गोरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश घोसल्या, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहन निठारवाल, रामदेव यादव, एनसी निठारवाल, पार्षद पृथ्वीराज योगी, पंसस सोहन सबलानिया, पंसस गुड्डी धीरज यादव, पंसस पूजा धानका, नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहसिन खान, एससी मोर्चा अध्यक्ष भवानीशंकर आसीवाल, जिला प्रवक्ता लालचंद झाझड़ा,सरपंच नांगल भरडा मनीष सामरिया,सरपंच गजानंद यादव,प्रोफेसर सीबी यादव,प्रभु यादव,सुवालाल जादम,विमल यादव,रघुवीर लोरा,सुभाष गडवाल, पप्पू बर्रा,कानाराम यादव, एडवोकेट मुकेश यादव,उदय डागर,मुकेश डबास,हरी दूत,सुभाष बाज्या,बाबूलाल घोसल्या,शिंभू यादव,अर्जुन यादव, यूनिस खान,मोहसिन खान,सोहन जिंजवाडिया,अर्जुन पंडित,मोहन खेरवाल,लक्ष्मण खेरवाल, मानसिंह राजपूत,अभिषेक मिश्रा,घनश्याम यादव,हिमांशु चंदेल,
अंकित गोरा, यशवेंद्र सिंह शेखावत,रामकरण यादव, महेन्द्र यादव,रामकिशोर यादव,महेश यादव,गणेश लोछिब,सूरज गोरा,जितेंद्र बोचल्या,राकेश सोड,रामसिंह यादव,दीपक अग्रवाल, दौलत रैगर,अजय भारती,राजू सोड़,बलवीर लाम्बा,बलदेव यादव,मनीष सेरावत,मुकेश डागर, टीपू खान,मुकेश सेवदा, दोलत ओला,पिंटू सैन, गौरी शंकर गुर्जर,रामरतन देवन्दा,अमित गोरा,लाला घटाला,अश्विनी आत्रे, दीपक बराला, हनु यादव,सुरेश यादव, झुझार नाथावत,अजय सोड,बनवारी यादव,दिनेश खरवाल, कालू बराला,दीपक कांवट,योगेश यादव, मालीराम यादव,किशोर हरितवाल,राज सेरावत, गज्जू जैरी,शेष मीणा,सीताराम बिछवालिया,राजाराम गुर्जर,सांवरमल सेरावत, अंजार शाह,मनोज रूंडला,सीताराम यादव पतंजलि,मनमोहन यादव,रविकांत शर्मा,शंकर डूडी,गोपाल यादव,गोविंद यादव,राकेश निठारवाल, राजेंद्र यादव,श्रीराम यादव,भागचंद यादव आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
