रेनवाल। कस्बे में आज अग्रवाल समाज की तरफ से प्रथम डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया।अग्रवाल भवन में आयोजित विशाल डांडिया महोत्सव में देर रात तक समाज की होनहार प्रतिभाओ ने माता के भजनो पर शानदार प्रस्तुतिया पेश की।
समाज के मंत्री संतोष अग्रवाल ने बताया की समाज की महिला मण्डल के तत्वाधान में प्रथम डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया जो शानदार व सराहनीय रहा।इस अवसर पर समाज की सामूहिक गोठ का भी आयोजन किया गया।
इससे पूर्व समाज नवनिर्वाचित अध्यक्ष गिरधारी अग्रवाल,महिला मण्डल की अध्यक्ष ममता गोयल, मंत्री बबिता अग्रवाल, युवा संगठन के अध्यक्ष राजेश गोयल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। लगभग तीन घण्टे तक चले शानदार कार्यक्रम में महिलाओ व नवयुवको के साथ समाज की सभी होनहार प्रतिभाओ ने डांडिया महोत्सव में गरबा के द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विनिता अग्रवाल, माला अग्रवाल, दीपा अग्रवाल सहित महिला मण्डल की टीम के सभी सदस्यो ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओ को संभाला।
इस अवसर समाज के वरिष्ठ सदस्य अमरचंद जोगीदास, बाबूलाल गोयल, रामगोपाल गोयल, वेदप्रकाश गुप्ता, पुरुषोत्तम अग्रवाल, गोपाल हलवाई, गिरधारी कर्नल, मुकेश गोयल, बजरंगलाल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राजकुमार खारावाल, रामावतार अग्रवाल, नवयुवक मण्डल से राजेन्द्र गोयल, सुनील, मनीष सहित समाज के कई बंधु उपस्थित रहे। ( विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )

