ग्राम रणजीतपुरा में सड़कों की स्वीकृति पर ग्रामवासियों ने विधायक शर्मा का जताया आभार



चौमूँ। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा विधानसभा क्षेत्र चोमू में 10 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों की स्वीकृति में ग्राम रणजीतपुरा से नांगल गोविंद (कालू जी मोड) तक, सिरसा फाटक से किशनमानपुरा फाटक एवं किशन मानपुरा से आष्टीकला  तक सड़क स्वीकृत कराने पर विधायक रामलाल शर्मा का ग्राम रणजीतपुरा में ग्रामवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। 

विधायक रामलाल शर्मा के प्रयासों से ग्राम रणजीतपुरा से नांगल गोविंद (कालू जी मोड़) तक 2.6 किमी. लंबाई वाली सड़क के लिए 75.40 लाख, सिरसा फाटक से किशनमानपुरा फाटक तक 3 किमी.लंबाई वाली सड़क के लिए 87 लाख और किशनमानपुरा से आष्टीकला तक 3 किलोमीटर लंबाई वाली सड़क के लिए 87 लाख रुपयो की स्वीकृति जारी हुई है। 

उक्त सड़कों के निर्माण कार्य से किशनमानपुरा आष्टीकला और नांगल गोविंद के कई गांवों और ढाणियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। 

इस मौके पर किशनमानपुरा सरपंच हरदेव देवंदा, पूर्व सरपंच नाथूलाल भड़ारड़ा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य भोलूराम लोरा, पूर्व अध्यक्ष गणपत गढ़वाल, पूर्व अध्यक्ष भागचंद गढ़वाल, भाजपा देहात मंडल उपाध्यक्ष शंकर रेगर, गोपाल बाजडोलिया, इंद्राज धायल, गणेश गढ़वाल, बलदेव गढ़वाल, 

रामलाल गढ़वाल, हरलाल लोरा, रामलाल लोरा, सरवन रोलानिया, बाबूलाल गढ़वाल, झुथा राम लोरा, बनवारी गढ़वाल, हीरालाल सूतलया, धुकल राम गढ़वाल, गोपाल रोलानिया, बाबूलाल रोलानिया, सीताराम रूंडला, अर्जुन लोरा, शंकर गढ़वाल सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने