वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा दल के सदस्यो का किया सम्मान, पालिकाध्यक्ष ओसवाल एवं महिला बाल विकास पर्यवेक्षक रेणु जाखोटिया ने किया सम्मान

 


रेनवाल। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत दस दिन की तीर्थयात्रा से लोटे रेनवाल के लोगो का आज ग्रामीणो ने सम्मान किया। 

भारत के प्रमुख तीर्थ स्थल  रामेश्वर धाम एवं मदुराई-मिनाक्षी मंदिर की दस दिवसीय यात्रा कर वापस लोटे दल के सदस्यो का पालिकाध्यक्ष अमित ओसवाल एवं महिला विकास विभाग की अधिकारी रेणु जाखोटिया ने माला पहनाकर सम्मान किया। 

रेनवाल नगरपालिका क्षैत्र से 14 वरिष्ठजनो का चयन होकर तीर्थयात्रा कर वापस गांव आने पर सभी तीर्थयात्रीओ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करते हुये सरकार की योजना की जमकर तारीफ की। सभी तीर्थयात्रीओ ने के रुप में ने अपने अनुभव बताते हुये यात्रा को अच्छा व सुखद बताया।

इस अवसर पर  पालिकाध्यक्ष अमित ओसवाल ने रेनवाल की आम जनता के द्वारा स्वागत करते हुये मुख्यमत्री का आभार व्यक्त किया तथा जनहित में इसी प्रकार अन्य योजनाऐ ओर लाने की अपील भी। इसी प्रकार महिला बाल विकास विभाग में महिला पर्यवेक्षक रेणु जाखोटिया ने राज्य सरकार की जनहित से जुडी अन्य योजनाओ के बारे में जानकारी देते हुये मुख्यमंत्री का आभार जताया व सभी तीर्थयात्रीओ को शुभकामनाऐ भी दी। 

गौरतलब  है की रेनवाल से प्रकाश जाजू, सरोज जाजू, रामस्वरुप शर्मा, कृष्णा शर्मा, बजरंगलाल तिवाडी, चंदा तिवाडी,राजेन्द्र पारीक, मंजुदेवी पारीक, ललित त्रिपाठी, राधादेवी जांगिड, शिवशंकर सोनी, शान्तिदेवी सोनी, बाबुलाल कुमावत रींगस वाले सहित 14 सदस्य के दल 30 सितंबर से 8 अक्टूबर तक रेलमार्ग से दक्षिण भारत की यात्रा का लाभ लिया। ( विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने