शहर के चारों दरवाजों पर रंग रोगन करवाने की मांग

 


चौमूं। पूर्व पार्षद व कांग्रेस नेता विक्रम सिंह जोधा ने चौमूं की सुंदरता की पहचान के प्रतीक शहर के चारों दरवाजों  के नगर पालिका प्रशासन से दीपावली के त्यौहार को देखते हुए रंग रोगन करवाने की मांग की गई है।  

विक्रम सिंह जोधा ने कहा कि हर वर्ष की भांति दीपावली पर चारों दरवाजों पर नगर पालिका प्रशासन सजावट का कार्य करवाता है लेकिन उन पर रंग पुताई ना होने की वजह से वह सजावट फीकी पड़ जाती है।  

इसलिए चारों पर दरवाजों पर रंग रोगन करवाकर आकर्षक रंगोली और चित्रकारी कराने की मांग की गई है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने