चौमूँ। शहर के सुभाष सर्किल स्थित भाजपा कार्यालय पर आज कालाडेरा से विमलपुरा तक सड़क स्वीकृत होने पर ग्राम वासियों द्वारा विधायक रामलाल शर्मा का माला एवं साफा पहनाकर आभार व्यक्त किया गया।
गौरतलब है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड की लागत की सड़कें स्वीकृत की है, जिसमें कालाडेरा से विमलपुरा तक 1300 मीटर लंबाई की इस सड़क के लिए 42 लाख रुपयों की स्वीकृति जारी की गई है।
उक्त सड़क के निर्माण से कालाडेरा से विमलपुरा जाने वाला रास्ते पर आमजन को सुविधा होगी। इस मौके पर छगन कुमावत, राजेंद्र राजोरिया, कालूराम मीणा, मदन मीणा, सांवर मल मीणा, बाबूलाल शर्मा, श्रवण लाल शर्मा, मुकेश शर्मा, मुरलीधर शर्मा, कमलेश शर्मा, गजानंद शर्मा, सुरेश मेहता, हनुमान खोज, राहुल कुमावत, सेवाराम प्रधान, कमलेश प्रधान सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे।
