रेनवाल। कस्बे के पास स्थित मीण्डी-रेनवाल में आज दशहरा का विशाल मेला भरा जिसमें सत्य के प्रतिक भगवान राम ने असत्य के प्रतिक रावण पर विजय प्राप्त करते हुये रावण का दहन किया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी एवं दशहरा मेला कमेटी के वरिष्ठ सदस्य सांवरमल शर्मा ने बताया की पिछले कई वर्षो से मीण्डी-रेनवाल के खारडा में स्थित प्रसिद्ध मनसापूर्ण महादेव मंदिर में गांव वालो के सहयोग से दशहरा का विशाल मेला भराया जा रहा है।
हर वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी आसोज माह के प्रदोष को मंदिर परिसर में विशाल दशहरा मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बडे मंदिर के महंतश्री डाॅ.जुगलकिशोरशरण महाराज के मुख्य सानिध्य में भगवान राम व शंकर भगवान की पूजा अर्चना करते हुये मेले की शुरुआत की गई। मेला एवं मंदिर कमेटी के द्वारा मेले में पधारे महाराजश्री, अतिथिगण, भामाशाहो तथा सहयोगी कार्यकर्ताओ का माला,साफा से स्वागत व सम्मान किया गया।
इससे पूर्व राम-रावण के युद्ध में राम बने दीपक जांगिड तथा रावण बने सांवरमल रंणवा,मेघनाथ बने रामकिशोर शर्मा ने अपने अभिनय से दशहरे की लीला में चार चांद लगाये।
इस अवसर पर मंदिर के महाराज जगदीशशरण, सरपंच पति बजरंगसिंह, वरिष्ठ सदस्य बाबूलाल कुमावत रींगस वाले, रामावतार जाखोटिया, रामकिशोर शर्मा, नरेन्द्र कुमार शर्मा, सांवरमल रंणवा, पुरुषोत्तम शर्मा, बाबुलाल कुमावत, ओमप्रकाश बागडा, वार्ड पार्षद निर्मल सेपट, राजु वर्मा, भागीरथ रंणवा, बबलू ढाका,
बनवारी भाटी, शान्ति ओसवाल, शीतलप्रकाश जाखोटिया, देवेन्द्र नरुका, शरद लढा, विष्णु जाखोटिया, सोनू सैन, जीतेन्द्र भाटी सहित मंदिर समिति के कई सदस्य एवं भक्तजन उपस्थित रहे। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )

