रेनवाल। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष,पूर्व पुलिस महानिदेशक तथा रेनवाल-मुण्डली के निवासी हरिप्रसाद शर्मा का आज 64 वाॅ जन्मदिन है। जन्मदिन के अवसर पर आज रेनवाल-मुण्डली से समर्थको ने जयपुर निवास पर पहुचकर उनको शुभकामनाऐ दी।
इसी कडी में रेनवाल के प्रमुख सामाजिक संगठन रेनवाल क्लब के सदस्यो ने भी शुभकामनाऐ दी। रेनवाल क्लब के अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह शेखावत के नेतृत्व में सचिव विरेन्द्र मिश्रा, सदस्य संजय तोतला, राजेश रावत सभी ने माला, साफा पहनाकर व भगवान राम-सीता की तस्वीर भेंट कर शुभकामनाऐ दी।(विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )
