दीपावली की रामा श्यामा के लिए विधायक रामलाल शर्मा के कार्यालय पर पहुंचे लोग, विधायक रामलाल शर्मा ने भी दी क्षेत्रवासियो को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं

 


चौमूँ। दीपों के त्योहार दीपावली पर विधानसभा क्षेत्र चौमूँ सहित अन्य स्थानों से पधारे बड़ी संख्या में लोगों ने विधायक रामलाल शर्मा को उनके सुभाष सर्किल स्थित कार्यालय पर पहुंचकर दीपावली की शुभकामनाएं दी और मिठाई खिलाई। दीपावली के पावन पर्व की क्षेत्रवासियों को विधायक रामलाल शर्मा ने भी शुभकामनाएं दी। 

साथ ही वार्ड नंबर 44 चौमूँ से भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष महेश सेरावत के नेतृत्व में पधारे वार्ड वासियों ने विधायक रामलाल शर्मा का को माला एवं साफा पहनाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी और एक दूसरे को मिठाई खिलाइ।

        इस दौरान पीएम खटीक, अर्जुन, भागीरथ यादव, फूलचंद शेरावत, मदन, मोहन यादव, बाबूलाल सैनी, धन्नाराम शेरावत, अर्जुन लाल सैनी, सूरज सैनी, राजकुमार यादव, महेंद्र यादव, रामकरण इंदौरा, राहुल इंदौरा, गजानंद सैनी, सुनील गंगवाल, राजू बुनकर, जगमोहन वर्मा, आशीष बुनकर, श्रवण सैनी, ओम प्रकाश सैनी, बाबूलाल यादव, दिनेश सैनी, लालचंद चौधरी, विकास चौधरी, चिंटू सैनी, रामकरण शेरावत, श्रवण बराला सहित कई कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने