नवनिर्वाचित डोला का बास सहकारी समिति कार्यकारिणी ने विधायक रामलाल शर्मा से की शिष्टाचार भेंट



चौमू। शहर के सुभाष सर्किल स्थित विधायक कार्यालय पर  नवनिर्वाचित सहकारी समिति की कार्यकारणी ग्राम डोला का बास ने विधायक रामलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। नव निर्वाचित कार्यकारणी का विधायक रामलाल शर्मा ने साफा व माला पहनाकर कर स्वागत किया और किसानों एवं पशुपालको के हितों को ध्यान में रखते हुए बेहतर कार्य करने को कहा। 

इस मौके पर सहकारी समिति अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जाट, सदस्य ओमप्रकाश यादव, तोफान सिंह मीणा, सूरजमल जाट, सरदार मल जाट, राजेन्द्र कुमार फरडोलिया, नन्दराम जाट अन्य वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने