आम आदमी पार्टी की जीत के लिए मांगी मन्नत

 



चौमूं।  आम आदमी पार्टी विधानसभा क्षेत्र चौमू के  पूर्व विधायक प्रत्याशी रहे एडवोकेट पवन  कुमार प्रजापति ने सामोद वाले वीर हनुमान जी के दर्शन कर आम आदमी पार्टी कि गुजरात में पूर्ण बहुमत से सरकार बनने की मन्नत मांगी।  

आशा की है कि गुजरात की जनता को भारतीय जनता पार्टी के 27 साल पुराने कुशासन से आजादी प्राप्त होगी तथा गुजरात में पूर्ण बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर गुजरात राज्य विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और जो सेवाएं दिल्ली व पंजाब राज्य की जनता को मिल रही है ।  

उसी प्रकार सभी सेवाएं गुजरात की जनता को भी मिलेगी इस अभिलाषा के साथ वीर हनुमान जी सामोद वाले के दर्शन कर मन्नत मांगी हैं तथा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के द्वारा किए गए विकास कार्यों का लाभ हर राज्य की जनता को सरकार बनने पर मिले ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने