चौमूँ। सामोद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हाथनोदा के ग्राम भोपावास में नई बस्ती में रविवार अल सुबह अचानक छप्परपोश में आग लग गई। आग लगने से छप्परपोश में बंधे 3 पशुओं के साथ परिवार के एक 16 वर्षीय युवती भी गंभीर रूप से झुलस गई।
मंगलवार अल सुबह अग्नि पीड़ित सीताराम मीणा परिवार से मिलने विधायक रामलाल शर्मा मौके पर पहुंचे और भारतीय जनता पार्टी चौमूँ इकाई की तरफ से अग्नि पीड़ित परिवार को ₹11000 की सहायता राशि का चेक सौंपा।
विधायक रामलाल शर्मा ने राज्य सरकार से पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता करवाने के लिए मौके पर ही अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। इस दौरान विधायक रामलाल शर्मा के साथ एसटी मोर्चा अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच रामगोपाल मीणा भी साथ रहे।
