जयपुर। आमेर तहसील के ग्राम जाँलसु महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल में राजस्थान सरकार की ओर से संचालित बाल गोपाल एवं नि:शुल्क यूनिफार्म वितरित योजना का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम उप जिला प्रमुख जयपुर मोहन डागर के मुख्य आतिथ्य में हुआ शुभारंभ।
उप जिला प्रमुख डागर ने स्वयं दूध पीकर बाल गोपाल योजना का शुभारंभ किया।
डागर ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत हफ्ते में दो दिन कक्षा 1 से 8 वी तक के बच्चों को मंगलवार व शुक्रवार को दूध पिलाया जायेगा और नि:शुल्क यूनिफार्म वितरण योजना के तहत आज विधालय में छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क दो सेट यूनिफार्म के वितरित किये हैं जिसमें सिलाई के पैसे भी राज्य सरकार वहन करेगी जो सीधे विद्यार्थियों के खाते में आयेगें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि रमेश यादव ने की।
इस अवसर पर मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी दामोदर तिवाड़ी, अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी रेखा शर्मा, विधालय प्रधानाचार्य ब्रज किशोर शर्मा, दिनेश सिंह शेखावत, व्याख्याता गणेश कुमार जोशी, वरिष्ठ अध्यापक श्रवण कुमार, शिवराज उदय सहित विधालय स्टाफ मौजूद थे।
