चौमूँ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर मंडल चौमूँ मे आमजन से जनसम्पर्क कर सरकार की जनविरोधी नीतियों और कुशासन के खिलाफ जन आक्रोश यात्रा निकाली गई। यात्रा के रथ के साथ विधायक रामलाल शर्मा, विधि प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र नरुका, निवर्तमान फल सब्जी मंडी अध्यक्ष दिनेश गोरा, जिला उपाध्यक्ष बजरंग सोनी, नगर मंडल अध्यक्ष गजानन्द कुमावत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आमजन से जनसम्पर्क कर कांग्रेस सरकार की खामियों को गिनाया।
जन आक्रोश यात्रा के दौरान मंगलवार को प्रातः काल सब्जी मंडी में पहुंचकर व्यापारियों, आढ़तिया दुकानदारों और आमजन से जनसंपर्क किया। इसके बाद जनाक्रोश यात्रा शहर के सुभाष सर्किल, अनाज मंडी और बावड़ी गेट से रावण गेट तक मुख्य बाजार में आमजन और व्यापारियों को पहुंचकर चौपाल और नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने सरकार के कुशासन को लोगों तक पहुँचाया। विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि चुनाव के 4 साल बाद भी आज तक कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र की क्रियाविती नहीं की है।
सत्ता पाने के लिए सरकार ने किसानों से सम्पूर्ण कर्ज माफी का वादा, बेरोजगारी भत्ता, युवाओं को रोजगार जैसी लोक लुभावनी घोषणाएं कर सत्ता प्राप्त करने का काम किया और अब सत्ता में आने के बाद सरकार अपने वादों से मुकर गई। आज प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और महिला अत्याचार में प्रदेश नंबर वन बन चुका है। जन आक्रोश यात्रा में प्रदेश भाजपा द्वारा जारी नंबर 8140200200 पर मिस्ड कॉल करवाया और सरकार के कुशासन के आरोप पत्र वितरण किये गए। इस दौरान जनता द्वारा बड़ी संख्या में सुझाव पत्र भी प्राप्त हुए।
इस मौके पर जनाक्रोश भाजपा विधि प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र नरुका, निवर्तमान फल सब्जी मंडी अध्यक्ष दिनेश गोरा, नगर मंडल अध्यक्ष गजानन्द कुमावत, बांसा मंडल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि ओमप्रकाश दुसाद, पूर्व अध्यक्ष आशीष दुसाद, पूर्व उपाध्यक्ष कालूराम जाट नगर मंडल उपाध्यक्ष सीएम खटीक, पूर्व चैयरमेन नानूराम सैनी, पार्षद संदीप शर्मा, बाबूलाल यादव, गजेंद्र यादव, मुकेश सिद्ध, किशोर गंगवाल, मातादीन अग्रवाल, राहुल शर्मा, राहुल दून्दा,बाबुलाल सैनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष एनआर गोरा, किसान मोर्चा अध्यक्ष गुलाब लांबा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन यादव,
आलोक जांगिड़, राजेंद्र गुलिया, मुकेश चोपड़ा, राजेश चोपड़ा, रफीक नागौरी, दिलशाद गोरी, राजेश कुमावत, राकेश शर्मा, संदीप भात्रा, शैलेंद्र विजय, धर्मेंद्र बंजारा, संदीप कुमावत, बलदेव टांक, मोहन यादव, हनुमान बागड़ा, सुवालाल सैनी, मुकेश जांगिड़, जितेंद्र सैनी, राम गोपाल कुमावत, महेश शेरावत, अजीत बारावाल, किशोर लाल सैनी, लक्ष्मण चोपड़ा, रामलाल चोपड़ा, हीरालाल बुनकर, कुंदन सिंह, राजू गरेड, मदन गोरा, बजरंग कुमावत, मुकेश सैनी, सुरेश सैनी, अर्पित तंवर, मुकुल अग्रवाल, नितिन खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
