चौमू।नगर पालिका चौमू में राज्य सरकार से मनोनीत पार्षद राजेश कुमार वर्मा एवं कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष लोकेश दल्लाका के नेतृत्व में चौमू विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल 15 दिसंबर गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौसा आगमन पर शामिल होकर यात्रा की थीम 'मिले कदम, जुड़े वतन' का हिस्सा बनेंगे।
यात्रा में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग विधानसभा अध्यक्ष शहजाद खान लोहानी, सेवादल ब्लॉक उपाध्यक्ष कमलेश कुमार यादव, ब्लॉक सचिव श्रवन कुमार जलुथरियां, नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष भानु प्रसाद सैनी युवा नेता योगेश कुमार यादव सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।
