चौमूं। आज बाबा श्री रामदेव महाराज के परम भक्त हनुमान सिंह, महेंद्र सिंह राजावत के निवास स्थान रोटवारा, बगरु पहुंचने पर सर्व सिद्धेश्वर धाम मालेरा महन्त रामफूलदास महाराज को माला पहनकर व रामनाम शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया व बाबा श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।
महाराज ने बताया कि भक्ति में शक्ति है जो श्रृद्धालु के जीवन में उन्नति के मार्ग खोलती हैं। भक्ति से समस्याओं का समाधान होता है, ईश्वर शरण प्राप्ति होती है।
इस अवसर पर प्रहलाद सिंह, पुष्पेंद्र सिंह,अजय सिंह, भंवर सिंह,चांद कंवर, सन्तोष कंवर, हंस कंवर, भंवर कंवर,दातार कंवर, मोनिका कंवर, सुरेश यादव मोरीजा आदि मौजूद रहे।
