चौमूं। वार्ड नंबर 27, खटोड़ मोहल्ले में चल रही श्री राम कथा में सोमवार को धनुष यज्ञ, राम सीता विवाह की कथाओं का प्रवचन कथा व्यास महेश शर्मा हवेली वाले द्वारा किया गया।
कथा में भगवान के सजीव विग्रह के दर्शन कर भक्तगण भाव विभोर हो गए ।भगवान के विवाह में वरमाला, फेरे , कँवर कलेवा का जीवंत दृश्य प्रस्तुत किया गया । माता-बहनों ने विवाह के मंगल गीत गाए ।
कथा में मंगलवार को राम वनवास की कथा का प्रवचन होगा । कथा में भारी संख्या में माता बहनों व भक्तजनों ने हिस्सा लिया। महा आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर विधायक रामलाल शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आशीष दुसाद, नगरपालिका उपाध्यक्ष किरण शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, पार्षद मुकेश सिद्ध, कन्हैया लाल थावरिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र चौधरी, सुवालाल यादव, राधे श्याम खटोड़ सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
