चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद में चौमूं के अर्जुन यादव ने किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व

 




चौमूं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चेन्नई में राष्ट्रीय युवा संसद में चौमूं निवासी अर्जुन यादव ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। अर्जुन यादव वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा राजस्थान में उपाध्यक्ष का दायित्व कर रहे है। अर्जुन यादव ने भारत सरकार की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य नीति के विषय पर अपने विचार रखे। 

युवा संसद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा , भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या , तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, भाजपा के वरिष्ठ नेता संसद विनय सहस्त्रबुद्धे , सांसद तरुण विजय, लद्दाख़ सांसद  जामयांग सेरिंग नामग्याल, युवा मोर्चा राजस्थान के अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने भी राष्ट्रीय युवा संसद को सम्बोधित किया। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने