चौमूं। मीणा समाज चौमूं तहसील कार्यकारिणी की बैठक मोरीजा रोड़ बाई पास मीणा समाज स्थल पर अध्यक्ष राम चंद्र मीणा चीथवाड़ी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।
मीडिया प्रभारी शेष मानूतवाल ने बताया की मत्स्य जयंती की पूर्व संध्या पर 23 मार्च को अपराह्न 3.15 बजे मीन भगवान की आयोजित होने वाली विशाल शोभा यात्रा के पोस्टर का अध्यक्ष रामचंद्र मीणा एवं कार्यकारिणी द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया ।
शोभा यात्रा गढ़ गणेश मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजार से होकर निकाली जाएगी। सभी पदाधिकारियों ने शोभा यात्रा में समाज बन्धुओ से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गयी ।
शोभा यात्रा के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सौंपी गयी है वे अपने गॉंव व आसपास के समाज बंधुओ में शोभा यात्रा का प्रचार- प्रसार करेंगे पोस्टर विमोचन के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष भोलू राम मीना,संरक्षक प्रभु खोड़ा,भाग चंद मीणा,महामन्त्री महेन्द्र मीना ,
कोषाध्यक्ष मुकेश बागड़ी, संगठन महामन्त्री प्रकाश हाटवाल,बाबूलाल मीना, ओमप्रकाश मीना रंजीतपुरा ,तोफान मीना, मुकेश हाटवाल, उपाध्यक्ष नरेंद्र मीणा, अमित मीना, मनोज मीणा , प्रवक्ता रोहिताश मीणा , कैलाश मीणा चौमूं ,मामराज मीना, रमेश मीना आलीसर, सुरज्ञान मीणा आदि मौजूद रहे।
