21 मार्च चौमूं विशाल हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा का जनसंपर्क




चौमूं। हिंदू नववर्ष आयोजन समिति के तत्वाधान में आयोजित  विशाल हिंदू नव वर्ष शोभा यात्रा के संयोजक रघुवर दयाल पारीक ने बताया कि समिति के सदस्यों को जनसंपर्क के लिए अलग-अलग टोलियो में बांटकर चौमू क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में और चौमूं। नगर में सभी कॉलेज, शिक्षण संस्थाएं, कोचिंग, व्यापार मण्डल, स्कूल,अस्पताल, समाज के प्रमुख लोग,राजनीति क्षेत्र के वर्तमान विधायक,पूर्व विधायक और सभी राजनीतिक पार्टियों के संगठन के कार्यकर्ताओं को और विभिन्न सामाजिक संगठनों को एवं हिंदू संगठनों को समिति के सदस्यों ने 21 मार्च 2023 की अंजनी हनुमान मंदिर रींगस रोड से प्रारंभ होने वाली विशाल हिन्दू नववर्ष शोभायात्रा का पोस्टर विमोचन करवाकर पीले चावल देकर आमंत्रित किया गया। 

चौमूं। की इस विशाल हिन्दू नववर्ष शोभायात्रा में आने के लिए सभी लोगों में एक अच्छा  उत्साह है और बढ़-चढ़कर सभी वरिष्ठ,युवा,माताएं,बहने आने के लिए अति उत्सक है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने