चौमूं। कल दिनांक 17-3-2023को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वित्त विधेयक पर जवाब देते हुए नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणाएं की उनमें चौमूं तहसील में ग्राम नांगल भरडा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की भी घोषणा की।
इस घोषणा की खुशी में ग्राम नांगल भरड़ा के लोगों ने ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सरपंच मनीष सामरिया के नेतृत्व में पटाखे छोड़कर और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया।
पीएससी खुलवाने के लिए क्षेत्रीय विधायक आलोक बेनीवाल के प्रति आभार व्यक्त किया जिनकी अभीशंषा पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की।
इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य रामगोपाल शेरावत उपसरपंच मोहन सिंह नाथावत, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि रामनारायण पिपलोदा, वार्ड पंच प्रतिनिधि भगवान सहाय निठारवाल, गोपाल मीणा, हनुमान सिंह नाथावत, मालीराम पारीक, हंसराज मीणा, शिंभू दादरवाल, जीएसएस अध्यक्ष गोपाल दुसाद,
पूर्व उपसरपंच सोहन जांगिड़, कजोड़ निठारवाल, सूजाराम दुसाद, विकास बुनकर, रतन लाल सेन, अर्जुन घोसल्या, सुगन चंद थागण, विक्रम मीणा आदि उपस्थित रहे।
