विदाई समारोह और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

 



चौमूं। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चोखली का बास में कक्षा आठ का विदाई समारोह और पुरस्कार वितरण समारोह का किया गया आयोजन

कंवरपुरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चोखली का बास में सत्र 2022-23 मैं अध्ययनरत कक्षा आठ के छात्र छात्राओं को प्रधानाध्यापक  श्याम सुंदर वर्मा एवं  छाजू राम जाट की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने सभी छात्र छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के गुर बताएं। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर श्री बाबूलाल यादव, सुरेश कुमार गढ़वाल, गोपाल लाल कुमावत, अमर सिंह यादव, मक्खन लाल मोखरिया, सांवरमल यादव, सुशीला सौंकरिया, संपत्ति मीणा आदि अनेक लोग उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने