परशुराम जयंती पर होगा शोभायात्रा का आयोजन



चौमूं। ब्राह्मण समाज राजस्थान जयपुर जिला देहात के द्वारा श्याम मंदिर, श्याम कॉलोनी, रेलवे स्टेशन, चौमूॅ पर जिलाध्यक्ष भुवनेश तिवाडी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई इसमें जिला प्रवक्ता पंडित अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि दिनांक 22 अप्रैल 2023 शनिवार को सभी ब्राह्मण संगठनों के द्वारा भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकालने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया इसमें पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई तथा बताया की भगवान परशुराम संपूर्ण हिंदू सनातन धर्म के आराध्य देव हैं जिन्होंने धर्म की रक्षा करते हुए अधर्म का उन्मूलन किया जिला महासचिव बनवारी लाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अशोक रेेवडका, जिला विधि सचिव एडवोकेट अजय शर्मा, जिला प्रचार प्रसार मंत्री चंद्रप्रकाश शर्मा, जिला सदस्य नारायण लाल शर्मा, जिला सदस्य हरिओम शर्मा, चौमू तहसील अध्यक्ष डॉ रामप्रकाश शर्मा, गोविंदगढ़ ब्लॉक प्रभारी कैप्टन श्रीराम शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, ब्रजमोहन शर्मा, राघव शर्मा, सुशील कलवाडिया आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने