कर्नल राज्यवर्धन पहुंचे पूर्णिमा युनिवर्सिटी, जयपुर महाखेल के चयनित खिलाड़ियो का बढ़ाया हौसला

 



जयपुर/रेनवाल। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ शुक्रवार को सीतापुरा स्थित पूर्णिमा यूनिवर्सिटी पहुंचे और स्पोर्टस ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के कोचो से प्रशिक्षण ले रहे जयपुर महाखेल के चयनित 25 कबड्डी खिलाडियों से रूबरू होकर उनका हौंसला बढ़ाया। 

प्रशिक्षण दौरान नेशनल सलेक्शन कमेटी दिल्ली इन खिलाड़ियों में से भी बेहतरीन खिलाडियो का चयन करेगी जिन्हें नेशनल एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस द्वारा आगे की ट्रेनिंग दी जाऐगी जिससे इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा। 

इस अवसर पर कर्नल राज्यवर्धन ने कहा युवाओं के सपने होते है और उन्हें पूरा करने के लिए वे जमकर मेहनत करते है। युवाओं को आगे बढ़ने के लिए अवसर देना हमारी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश में खेल, फिटनेस, स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाई है। 

भारत में खेल सुविधाओं का विस्तार कर खेल खिलाड़ियों का विकास व मनोबल बढ़ाने वाले खेलो इंडिया, जो खेलेगा वो खिलेगा, फिट इंडिया मुवमेंट जैसे कई कार्यक्रम शुरू किए और युवाओं को सामर्थ्य वान बनाकर संसाधनों की शक्ति दी जिससे आज ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी लगातार खेलों सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहें है। वही दूसरी तरफ प्रदेश की कांग्रेस सरकार खेलों में सिर्फ राजनीति कर रही है। 

ग्रामीण ओलंपिक के माध्यम से उन्होंने सिर्फ डेटा कलेक्शन का ही काम किया है। धरातल पर खेलों के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया जबकि हमने जयपुर महाखेल के आयोजनो के दौरान लोकसभा क्षेत्र में 32 खेल मैदान तैयार करवाए जो धरातल पर दिखाई दे रहें है। 

गौरतलब है कि कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के संरक्षण में 2017 से लगातार जयपुर ग्रामीण लोक सभा क्षेत्र में युवाओं के विकास के लिए ’’जयपुर महाखेल’’ का आयोजन करवाया जा रहा है। इस वर्ष जयपुर महाखेल कबड्डी के सफल आयोजन के बाद राजस्थान कबड्डी फेडरेशन द्वारा चयनित सर्वश्रेष्ठ 25 खिलाडियों को पूर्णिमा युनिवर्सिटी, जयपुर में स्पोर्टस ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के कोचों द्वारा 14 दिन का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट ) 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने