कि-रेनवाल संघर्ष समिति ने आज मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा सहित प्रमुख अधिकारियों से की मुलाकात

 



रेनवाल। जिला बनाओ कि-रेनवाल संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मण्डल ने आज जयपुर का दौरा किया। मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा एवं रेनवाल से जुडे प्रमुख अधिकारियों  से मुलाकात करते हुये अपनी प्रमुख मांगो से अवगत कराया। 

कि-रेनवाल को जिला बनाने की क्षेत्रवासियों  की प्रमुख मांग को राज्य सरकार ने पुरी करने के बजाय रेनवाल को नवगठित दुदु जिले में शामिल करने की सरकार की संभावित योजना से अधिकारियों को अवगत कराया।रे नवाल की जनता के द्वारा शान्तिपूर्वक किये जा रहे संघर्ष-धरना से अवगत कराते हुये शीघ्र से शीघ्र मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने का समय देने की बात शिष्ट मण्डल ने ओएसडी लोकेश शर्मा के सम्मुख  रखी। 

ओएसडी लोकेश शर्मा ने सभी को आश्वस्त करते हुये रेनवाल की मांग को मुख्यमंत्री  तक रखने की बात कही। साथ ही संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री से भेंट करवा कर इस कार्य को करवाने का प्रयास करने की बात भी कही। इसके बाद प्रतिनिधि मण्डल ने रेनवाल से जुडे प्रमुख अधिकारी  रिटायर्ड आईपीएस गिरधारी लाल शर्मा एवं पूर्व पुलिस महानिदेशक हरिप्रसाद शर्मा जो अभी कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हैं उन्हें भी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने भी अपनी ओर से सरकार तक इस संदेश को पहुंचाने की सहमति एवं आश्वासन दिया।

इस अवसर पर संघर्ष समिति के सदस्य के रुप में व्यापार महासंघ के अध्यक्ष अशोक असावा,नगरपालिका अध्यक्ष अमित ओसवाल, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश पूनियां,भाजपा मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तोतला,मण्डल उपाध्यक्ष राजेश रावत एवं वार्ड पंच राजेश कुमावत ने संघर्ष की आगामी रुपरेखा के तहत प्रमुख अधिकारियों से मुलाकात की।

गौरलतब है की राजस्थान सरकार द्वारा घोषित 19 जिलों में दूदू जिले में किशनगढ़ रेनवाल को जोड़ने की संभावना को देखते हुऐ रेनवाल की जनता ने अपना संघर्ष तेज कर दिया है।दिनांक 20 मार्च को एक दिन के लिऐ सम्पूर्ण रेनवाल बंद कर राज्य सरकार को अवगत कराते हुये अपने संघर्ष की शुरुआत की।इसके बाद भी कोई हल नही निकलने पर दिनांक 24 मार्च से तहसील के बाहर अनिश्चितकालिन धरना आरंभ कर दिया गया एवं 27 मार्च को पूरी तहसील को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट ) 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने