चौमूं। गौड विप्र समाज इकाई ग्राम चीथवाड़ी के तत्वावधान में आज भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा निकाली गई एवं1100 दीपको से महाआरती का आयोजन किया गया। ग्राम चीथवाड़ी के समाज अध्यक्ष छीतर मल सुरोलिया ने बताया कि भगवान परशुराम जी की भव्य झांकी सजाई गई जिसमें सैकड़ों की तादाद में समाज के महिला पुरुषों एवं बच्चों ने डीजे की धुन पर थिरकते हुए शोभा यात्रा को भव्य एवं आकर्षित बनाया। उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा सीताराम जी के मंदिर से परशुराम जी के जयकारों के साथ मुख्य बाजार से होते हुए जटा वाले शिव मंदिर पर पहुंची जहां पर 1100 दीपकों से महा आरती का आयोजन कर कार्यक्रम का विसर्जन किया गया। शोभा यात्रा के दौरान पंडित मदन गोड, श्रवण गोड,मदन इंदौरिया, मोहन ढाचोलिया ,मनोज , संतोष,वैद्य सुरेंदर, प्राचार्य रमेश ,राकेश ,वैद्य विष्णु वशिष्ठ, कैलाश वशिष्ठ, रामेश्वर, गिरधारी, मुकेश, महेंद्र , ताराचंद ,संतोष, राजेंद्र ,पप्पू, विमल, ब्रह्मानंद,राकेश,महेश पूर्व सरपंच, अशोक ,सहित समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित थे शोभायात्रा में सरपंच प्रतिनिधि मुकेश जाट उपस्थित थे जिनका दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
भगवान परशुराम की निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा, 11 दीपकों से की गई महाआरती
byKhabar Rajasthan 24X7
•
0