तारा ज्योतिष साधना केंद्र में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव

 



जयपुर। पूरे देश में आज भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। कही शोभायात्रा निकाली जा रही है तो कही मंदिरो में भगवान् की झांकी सजाई जा रही है। 

तारा ज्योतिष साधना केंद्र, जयपुर कार्यालय में भी आज भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। 

अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविंद्र आचार्य ने  बताया कि भगवान परशुराम का जन्मदिन विधि विधान से पूजा करके मनाया गया। 

इस अवसर पर भगवान् परशुराम का दुग्धाभिषेक कर धूप ,दीप करके माला पहना कर भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। पंडित रविन्द्राचार्य ने कहा की भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी के आचरण पर सभी को चलना चाहिए। 

इस अवसर पर पंडित हरिओम शास्त्री,  के के एडवोकेट , ऋषि पारीक, पूनम पारीक ,महेश भट्टाचार्य , गोपाल भाई, विनोद पारीक , सुरेश शर्मा, विनोद आचार्य ,सुमित बंसल  आदि गणमान्य लोग भी पूजा में शामिल हुए। 

वीडियो के माध्यम से देखें पूरी खबर... 



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने