बालिका आदर्श विद्या मंदिर मे परीक्षा परिणाम व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, समाज सेवी मांगीलाल खटोड सहित अतिथियों ने किया प्रतिभाओ का सम्मान

रेनवाल। कस्बे की बालिका आदर्श विद्या मंदिर मे आज परीक्षा परिणाम सुनाया गया एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का  आयोजन हुआ।इस अवसर पर बोर्ड कक्षाओ को छोडकर कक्षा 1 से  9 तक का परीक्षा परिणाम सुनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की होनहार प्रतिभाओ सहित सभी कक्षाओ की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओ को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुये प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया की विद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान में  मुख्य अतिथि के रुप में कस्बे के युवा समाजसेवी मांगीलाल खटोड ने सभी प्रतिभाओ को पुरस्कार प्रदान कर बच्चो का हौसल्ला बढाया।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रुप में नगर भाजपा मंडल महामंत्री बनवारी लाल प्रजापत ने परिश्रम के महत्व को बताते हुए बालकों को कडी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। 
इससे पूर्व मुख्य अतिथि मांगीलाल खटोड एवं उनकी धर्मपत्नि सुनीतादेवी खटोड का विद्यालय परिवार की ओर से व्यवस्थापिका जानकी शर्मा,प्रबंध समिति सदस्य सुशील तोतला,पुरातन छात्र परिषद के संयोजक शिव कुमार कुमावत ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। 
इस अवसर पर अभिभावक के रुप में अश्विनी कुमार स्वामी,रेखादेवी कुमावत,शिक्षिका कुसुम शर्मा कोयली कुमावत,नीलम मिश्रा, रेखा स्वामी,मोनिका शर्मा,पूजा कुमावत,अनुष्का शर्मा सहित अभिभावकगण उपस्थित रहे।(विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने