मारोठ के राजा रघुनाथसिंह की 422 वी जयन्ति मनाई, श्री राजपूत सभा, फुलेरा विधानसभा के पदाधिकारियों ने की शिरकत



रेनवाल। मारोठ के राजा रघुनाथसिंह की आज 422 वी जयन्ति मनाई गई जिसमें मारोठ-नागोर सहित पुरे राजस्थान से राजपूत समाज एवं सर्व समाज के लोग शामिल हुये।मारोठ में आयोजित जयन्ति समारोह में श्री राजपूत सभा,फुलेरा विधानसभा के पदाधिकारीओ ने भी अपनी उपस्थिति देते हुये प्रमुख समाजसेवी एवं मारोठ के राजा रघुनाथसिंह को नमन किया।बतौर अतिथि के रूप में आमंत्रित श्री राजपूत सभा फुलेरा के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह खंगारोत एवं महामंत्री दौलतसिंह खंगारोत सहित कार्यकारिणी का मारोठ में आयोजित जयन्ति कार्यक्रम में अभिनंदन और सम्मान स्वागत भी किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजऋषि संत एवं गौशाला नांद पुष्कर के संरक्षक श्री श्री 1008 श्री समतारामजी के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में भंवर सिंह पलाड़ा,प्रताप सिंह कालवी, कर्नल केसरी सिंह राठौड़,युवा भाजपा नेता श्यामप्रताप सिंह रुंवा,विजय पलाड़ा,श्री राजपूत सभा फुलेरा विधानसभा के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह खंगारोत, महामंत्री दौलतसिंह खंगारोत, कोषाध्यक्ष नारायण सिंह राठौड़ पांचोता के ओजस्वी सरपंच एवं समाज सेवी मनेंद्र सिंह पांचोता, सहकारी समिति मिंडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़,मिंडा के पूर्व सरपंच एवं समाजसेवी नारायण सिंह शेखावत मिंडा सहित सेंकडो मातृ शक्ति के सानिध्य में हज़ारों  राजपूत समाज के सामाजिक जन उपस्थित रहे।(विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने