अंबेडकर जयंती पर हो सूखा दिवस घोषित, पार्षद राजेश वर्मा ने मुख्यमंत्री से की मांग


चौमू । नगर पालिका पार्षद राजेश कुमार वर्मा ने  राज्य में डाॅ.बीआर अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को सूखा दिवस (Dry day) घोषित किए जाने की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में वर्मा ने बताया कि प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा पांच दिवस सूखा दिवस घोषित किए हुए हैं, जो कि क्रमशः 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 30 जनवरी (शहीद दिवस), 15 अगस्त (स्वतंत्र दिवस), 2 अक्टूबर गांधी जयंती व महावीर जयंती है।
वर्मा ने बताया कि भारत रत्न  डाॅ.बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का भारत गणराज्य के संविधान निर्माण एवं क्रियान्वयन में अविस्मरणीय योगदान रहा है तथा साथ ही भारतीय गणतंत्र की स्थापना एवं भारतीय संविधान की रूपरेखा निर्माण से क्रियान्वयन तक बाबा साहब के योगदान को दृष्टिगत रखते हुए सम्मान स्वरूप बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस पर राजकीय अवकाश घोषित है।
उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से पार्षद वर्मा द्वारा 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती को सूखा दिवस घोषित किए जाने की मांग की जा रही है।
अतः पुनः पार्षद वर्मा ने ज्ञापन के माध्यम से  राजकीय अवकाश के साथ 14 अप्रैल जो कि  युगपुरुष बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती पर राज्य में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाकर सूखा दिवस किए जाने की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने