थानाधिकारी का किया सम्मान

 




जयपुर। तारा ज्योतिष साधना केंद्र के अध्यक्ष  भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य के नेतृत्व में आज भट्टा बस्ती थानाधिकारी का सम्मान किया गया। 

पंडित रविन्द्राचार्य ने बताया कि विनोद वर्मा का कार्य बहुत ही सराहनीय रहा है।  थानाधिकारी विनोद वर्मा को माला पहना कर व साफा बँधाकर व  शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। 

इस अवसर पर उपस्थित स्टाफ को मिठाई खिला कर मुँह मीठा  करवाया गया। इस अवसर पर अजीत गौड प्रदेश उपाध्यक्ष विप्र फाउंडेशन राजस्थान, दिनेश यादव, संजय शर्मा, मुकेश वीरेंद्र, कुलदीप ,राजकुमार, रिछपाल आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने