चौमूं। आज नगर के वार्ड नंबर 36 में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी परिवार के द्वारा भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बाबासाहेब को पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम मे रालोपा के प्रदेश महामंत्री छुट्टन यादव ने कहा कि बाबा साहेब ने कमजोर और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए पूरा जीवन संघर्ष किया। वह सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत और समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता थे।
विधानसभा प्रभारी व जिला महामंत्री रामबाबू गोरा ने बताया कि हम बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के जीवन मूल्यों एवं सिद्धांतों का न सिर्फ अध्ययन करे, बल्कि उनके जीवन आदर्शों का अनुसरण करके समतामूलक समाज के निर्माण मे अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, पार्षद पृथ्वीराज योगी, पूर्व सयुक्त सचिव अर्जुन सोकरिया, रामसिंह मंडोलिया, राकेश डागर, राहुल योगी, विक्की योगी, नवरत्न योगी, मुकेश योगी, राकेश योगी, मनोज योगी, अजय यादव, दीपक अग्रवाल, दीपक मोरीजा सहित आरएलपी परिवार के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे l
