चौमूँ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने मानवता, न्याय और समानता के अप्रतिम योद्धा, भारतीय संविधान के शिल्पी, प्रखर मानवतावादी चिंतक 'भारत रत्न' बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
उन्होंने कहा कि उनकी प्रेरणा से हम जनसेवा के रूप में वंचितों के उत्थान और हर वर्ग के विकास हेतु प्रतिबद्ध है।
इस दौरान विधायक रामलाल शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र में डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर आयोजित पेंशनर्स मोर्चा चौमूं द्वारा आयोजित सम्मान समारोह और अन्तपुरा चिमनपुरा में अंबेडकर पार्क में प्रतिभा सम्मान समारोह सहित अन्य कार्यक्रमों में शिरकत कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी।
