चौमूं। अम्बेडकर जयन्ती की पूर्व संध्या पर सामाजिक समरस्ता मंच द्वारा सर्व समाज के प्रबुध नागरिकों की संगोष्ठी भारतीय विद्या निकेतन टांटियावास में आयोजित हुई जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक रामप्रसाद , विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश संघठन मंत्री राजाराम , ग्राम विकास प्रमुख राजवीर सिंह सहित कई समाज के प्रतिष्ठित बंधु मौजूद रहें।
समाज को सद्भावना समरसता युक्त बनाने पर ज़ोर दिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने जातिवाद मिटाने, समाज में व्याप्त बुराईयो को दूर कर सबल समाज बनाकर भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भगवान सहाय बिज़रनिया, कन्हैयालाल शर्मा, ठा भवानी सिंह, चंद्र प्रकाश जाँगिड, सीताराम बिदावत, रघुनाथ प्रजापत, हनुमान टेलर, सुरेंद्र सेरावत, परमजीत यादव, रामवतार कुमावत सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।
यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक ड़ा सांवर मल सोलेट ने दी।
