चौमूं। आज ग्राम पंचायत जैतपुरा में विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया गया। जिसमें रेल्वे लाइन के पास माणिगरों की ढाणी में सी सी सड़क निर्माण कार्य,
रेल्वे लाइन के पास बरालों की ढाणी में सी सी सड़क निर्माण कार्य व नरसिंह जी सोढ की ढाणी में बोरिंग का मुहूर्त लगाया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक रामलाल शर्मा, प्रधान प.स.गोविन्दगढ रामस्वरूप यादव, उपसरपंच बाबूलाल झांझड़ा,GSSS व्यवस्थापक सुवालाल माणिगर, पूर्व सरपंच भट्टों की गली रामनिवास घौसल्या , वार्ड पंच राजु बराला, सुरज्ञान माणिगर, अर्जुन माणिगर, मुकेश माणिगर, रामेश्वर बराला, भगवान निठारवाल, नानूराम गौरा, सीताराम बराला सहित कई जनप्रतिनिधियों व अतिथियों ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने फीता काटकर विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
इस दौरान विधायक रामलाल शर्मा ने ग्रामीणों के अभाव अभियोग सुनकर प्राथमिकता से समाधान करवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में काफी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।