अंबेडकर की 132 वीं जयंती पर सद्भावना रैली व शोभायात्रा का हुआ आयोजन, शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई निकली सद्भावना यात्रा

 



चौमूं।  बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर 132 जयंती के उपलक्ष्य में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आयोजन समिति के सानिध्य में शहर में सद्भावना रैली व शोभायात्रा का आयोजन हुआ। शोभा यात्रा नगर पालिका के सामने से शुरू होकर बावड़ी गेट, मुख्य बाजार चौपड़, रावण गेट, धौली मंडी, थाना मोड़ होते हुए बस स्टैंड पर पहुंची।  

शोभायात्रा में हजारों की संख्या में जय भीम, जय जोहार, भाईचारा कायम रहे जैसे उद्घोष के साथ लोग रैली में शामिल हुए। रैली में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आदम कद प्रतिमा व बैंड बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई।   जगह जगह कई विभिन्न संगठनों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। 

यह यात्रा सांप्रदायिक सद्भाव का भी एक मिसाल बनी।साथ ही विभिन्न संगठनों की ओर से पेयजल की व्यवस्था भी की गई। शोभायात्रा नगरपालिका के सामने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की भव्य प्रतिमा सजाई गई जिस पर ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से  आये बाबा साहब भीमराव अंबेडकर अनुयायियों ने उनको पुष्पांजलि अर्पित की। 

इस मौके पर आकर्षक आतिशबाजी कर बाबासाहेब आंबेडकर को  श्रद्धांजलि अर्पित की। शोभा यात्रा के दौरान अम्बेडकर जयंती शोभा यात्रा समिति के सदस्य पूरण बाबा, मीणा समाज के अध्यक्ष राम चंद्र मीणा, बलाई समाज के अध्यक्ष धर्मेंद्र घसिया, रैगर विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम जाबरोलिया, धोबी समाज के एडवोकेट जयप्रकाश खत्री, बंशी धर रैगर, आरएएस राम रतन सोंकरिया, सीबीओ राम सिंह मीणा, अर्जुन सौंकरिया, मोहन बुटोलिया, विनोद आर्य, सूरज नारायण रैगर, 

एडवोकेट संजय बीवाल, मुकेश हाटवाल, एस के महरिया, राजेंद्र काला, अशोक दायमा, पार्षद अशोक रचछोया, राजेश वर्मा, सीताराम नायक, एडवोकेट जगदीश कुलदीप शिल्पा सोकरिया, नेमी चंद बुनकर, गोपाल जलुथरिया, मान प्रकाश मीणा, काली चरण वर्मा, नाथू बेनीवाल, सुरेश महरिया, पी डी रैगर, हनुमान सहाय खटीक, संजय मीणा, राजेश वर्मा, उमराव मीणा, ओम प्रकाश सेठी, ओम प्रकाश मीणा, सत्य नारायण मीणा, राजेश अंकुर, मदन लाल रैगर, 

डॉ मुकेश कुलदीप, शेष मानुतवाल, डॉ योगेश सबल, राजेश सोगण, उमराव प्रसाद बुनकर, रामधन मीणा, डॉ महेश गंगवाल,पदम् सिंह धरिया, जगदीश मीणा,बाबू लाल मौर्य, रामचंद्र निर्वाण,रघुनाथ जलूथरिया, बाला सहाय अटल, प्रहलाद सहाय नागर, वेद प्रकाश सोगण,नंद किशोर बुनकर, राकेश मीणा,माल चंद कुलदीप सहित हजारों की संख्या में भीम बंधु मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने