चौमूं । आगामी 21 मई को जयपुर के विद्याधर नगर में आयोजित होने वाली कुमावत महापंचायत को लेकर आज रेल्वे स्टेशन रोड स्थित एक निजी गार्डन में कुमावत समाज की मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता जगदीश भोड़िया ने की। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में गौरीशंकर मारवाल जयपुर, छोटूराम बडीवाल, गोपाल अनावड़िया, रूप किशोर रत्तिवाल, चैतन्य धुधारिया मौजूद रहे।
मीटिंग में महापंचायत को सफल बनाने को लेकर चर्चा कर एक 31 सदस्यों की कोर कमेटी का ब्लॉक स्तर पर गठन किया गया। वही रैली में आवागमन , जलपान व गाँव-गाँव, ढाणी-ढाणी प्रचार करने को लेकर रणनीति तैयार की गई। मीटिंग में भामाशाहो ने रैली की वयवस्थाओ में सहयोग के लिए बढ़ चढ़कर हाथ बढ़ाया।
इस अवसर टोलिया गठित कर महापंचायत के प्रचार प्रसार करने व पोस्टर विमोचन जैसे कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मीटिंग में छोटीलाल जलिंद्रा, जयकिशन सोकिल, रामचंद्र भोरोदिया, शंकर लाल मामोडिया, रामस्वरूप मारवाल, हेमंत माचीवाल ,अजीत बारावाल , रमेश बिंवाल , रामगोपाल मारवाल, सीताराम राजोरिया, दिनेश धीजपुरिया , सुभाष धीजपुरिया , बजरंग मामोडिया ,
द्वारका प्रसाद कोलुकारिया , चौथमल सिरसवा, ओमप्रकाश बेहरा , अनिल सिरसवा , पार्षद अनीता , पार्षद महेंद्र, शेर सिंह गौरक्षक, लालचंद आसीवाल ,अशोक बारावाल, साधुराम , पूर्व सरपंच नेमीचंद, पन्नालाल नौखवाल , रामकिशोर सोकिल, संदीप मरोडिया , दामोदर मरोडिया , मोहन मामोडिया ,संतोष मारवाल , चंटूस घोड़ेला सहित सैकड़ो की संख्या में चौमूं व आमेर विधानसभा क्षेत्र से आए हुए समाज बन्दुओ ने महापंचायत को सफल बनाने का आव्हान किया। यह जानकारी रामस्वरूप मारवाल ने दी।
