अर्जुन यादव बने सामाजिक न्याय सप्ताह के प्रदेश संयोजक



जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना  दिवस से भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती  14 अप्रैल तक भारतीय जनता पार्टी राजस्थान ने सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह एवं भाजपा राजस्थान के  प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने  युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन यादव को राजस्थान का संयोजक नियुक्त किया है।
इस कार्यक्रम के संयोजक भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन यादव एवं एवं सह संयोजक राजू जीतरवाल एवं सुमित जोशी रहेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक अर्जुन यादव ने बताया कि 6 अप्रैल पार्टी के स्थापना दिवस से कार्यक्रम की हुई ह सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत 7 से 12 अप्रैल 2023 को सभी जिले एवं मंडल स्तर पर सेवा बस्ती की गतिविधियों की शृंखला आयोजित करेगा।
जिसके अंतर्गत निम्न कार्यक्रम आयोजित करने है 
7 अप्रैल 2023 को स्वच्छता अभियान भाजपा युवा मोर्चा के प्रत्येक मंडल की सेवा बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान का लक्ष्य यही रहेगा कि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन में सफाई और स्वच्छता के सकारात्मक प्रभाव बढ़ावा दे।
12 अप्रैल 2023 को चिकित्सा शिविर रहेगा
जिसमें सेवा बस्ती में रहने वाले प्रत्येक मंडल के वंचित वर्ग के लिए चिकित्सा शिविर आयोजित करेगा।
भाजयुमो की प्राथमिकता है कि चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए अस्पतालों का सहयोग लेकर चिकित्सा शिविर आयोजित करेंगे जहां स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा परामर्श मधुमेह के प्रशिक्षण एवं रक्तचाप हीमोग्लोबिन दृष्टि श्रावण आदि की जांच व्यवस्था रहेगी । भाजयुमो इस बस्ती में रह रहे लोगों के बीच स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने