रींगस। तारा ज्योतिष साधना केंद्र के अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविंद्र आचार्य के सानिध्य में रींगस भैरवनाथ कॉलोनी में हनुमान जी का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।
आचार्य ने बताया कि आज चैत्र मास की पूर्णिमा पर हनुमान जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर चोला चढ़ाया गया।
विधि विधान से पूजा करके आरती करके सभी के लिए मंगल कामना की । पंडित हरिओम शास्त्री ने पूजा कराई और पंगत प्रसादी ली।
इस अवसर पर पंडित राहुल दाधीच ,लालचंद गुप्ता ,दिनेश गुप्ता, भारती भट्ट, निर्जरा भट्ट , नैना,रेनू गुप्ता, प्रशांत गुप्ता,भारती गुप्ता ,प्यारे मोहन गुप्ता, पार्वती गुप्ता ,जयंत गुप्ता, मोहित गुप्ता, देवांश गुप्ता ,जयंती गुप्ता, वासु गुप्ता, श्याम प्रेमी गोपाल भाई ,हेमंत भट्ट आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।