रेनवाल परिक्षैत्र में माॅडर्न स्कूल की छात्रा लक्ष्मी जाखोटिया ने लहराया परचम, 12 वी साईंस में रही प्रथम

रेनवाल। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा कल शाम को जारी किये 12 वी साईंस के परीक्षा परिणाम में माॅडर्न स्कूल की छात्रा लक्ष्मी जाखोटिया ने पूरे रेनवाल परिक्षैत्र में टाॅप रही है। विद्यालय के संस्था प्रधान बलवीरसिंह राठौड एवं दौलतसिंह खंगारोत ने जानकारी देते हुये बताया की 12 वी साईंस मैथ्स की छात्रा लक्ष्मी जाखोटिया ने बोर्ड परीक्षा में 93.4% के साथ सभी विषय में शानदार अंक प्राप्त करते हुये विद्यालय, परिवार, समाज एवं लडकियों का मान बढाया है। कक्षा एक से बारह तक हिन्दी मीडियम की छात्रा रही लक्ष्मी जाखोटिया ने अंग्रेजी विषय में भी  92 अंक प्राप्त कर रेनवाल को टाॅप किया है।इसी प्रकार गणित विषय में 100 में से 100 तथा फिजिक्स में 99 अंक प्राप्त कर गणित एवं फिजिक्स जैसे कठिन विषय में भी लडकीओ की रुचि को दर्शाते हुये एक नई प्रेरणा दी है।इस प्रकार PCM में भी बनी 97%* बनी है।लक्ष्मी जाखोटिया पुत्री विष्णु जाखोटिया एवं संगीता जाखोटिया की इस उपलब्धि पर माॅडर्न परिवार के सभी शिक्षको सहित सभी राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनो ने भी होनहार बिटिया को बधाई दी है।इससे पूर्व भी JEE मैन्स मे भी बिना कोचिंग कलासेज ही 92% अंक लेकर गणित विषय के प्रति अपनी प्रबल लगन को दर्शाया है।उसकी इसी प्रबल भावना को लेकर स्थानीय सांसद कर्नल राज्यवर्धनसिंह राठौड सहित सभी ने लक्ष्मी जाखोटिया को शुभकामनाऐ दी थी।
गौरतलब है की इससे पूर्व कक्षा दस में भी 100 % अंक प्राप्त होने पर राज्य सरकार के द्वारा इंदिरा प्रियदर्शनी अवार्ड के तहत 75 हजार रुपये का नगद ईनाम भी प्राप्त कर चुकी है।
लक्ष्मी जाखोटिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनो एवं परिजनो के साथ अपने दादाजी राधाकिशन जाखोटिया एवं राजकीय सेवा से सेवानिवृत ऐसोसियेट प्रोफेसर जोधपुर डाॅ गोविन्दनारायण जाखोटिया,दादीजी डाॅ संतोष जाखोटिया - सेवानिवृत प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय,बालोतरा तथा राजकीय प्रधानाध्यापक मकराना के रुप में बुआ शशि काबरा को दिया तथा आगे चल कर इंजिनियर बन कर समाज एवं देश की सेवा करना चाहती है।(विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने