रेनवाल।क्षैत्र के वरिष्ठ आरएएस अधिकारी एवं समाजसेवी डाॅ.भागचंद बधाला की प्रेरणादायी पहल से क्षैत्र के युवाओ को पिछले कई महिनो से एक अच्छा मार्गदर्शन मिल रहा है।फुलेरा विधानसभा की लगभग सभी जगह अपने मार्गदर्शन सेमीनार से वरिष्ठ आरएएस अधिकारी डाॅ.भागचंद बधाला ने युवाओ में अपनी एक विशेष पहचान बना ली है।इसी कडी में दिनांक 21 मई को समय सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक कस्बे की कुमावत सेवा सदन में भी युवाओ के कैरियर को लेकर एक फ्री सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है।इस सेमीनार में वरिष्ठ आरएएस अधिकारी डाॅ.भागचंद बधाला के साथ रेनवाल तहसील से जुडे एवं सवाईमाधोपुर जिला कलेक्टर सुरेश ओला,चौमु उपखंड अधिकारी राजेश कुमार,सब इंस्पेक्टर सुश्री शोभा,तहसीलदार कपिल चौधरी सहित वरिष्ठ अधिकारी मार्गदर्शन देगे।इस सेमीनार में परीक्षा के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगीओ को लैपटाॅप सहित आकर्षण पुरस्कार भी दिये जायेगे।पंचायत समिति सदस्य जगदीश दादरवाल एवं टीम के द्वारा रेनवाल सेमीनार की व्यापक व्यवस्था की जा रही है।(विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)
वरिष्ठ आरएएस अधिकारी डाॅ.भागचंद बधाला की प्रेरणादायी पहल, युवाओ के लिऐ फ्री मार्गदर्शन सेमीनार का करा रहे है आयोजन
byKhabar Rajasthan 24X7
•
0