किशनगढ़ रेनवाल । कस्बे में नवनिर्मित श्री कुल्लूवाली माताजी के मंदिर के उपलक्ष में आगामी 28 मई को भव्य कलश यात्रा एवं 29 मई को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और मूर्ति स्थापना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा ।
इस कार्यक्रम की रूप रेखा एवं पोस्टर विमोचन किया गया । इस कार्यक्रम के लिए पोस्टर विमोचन श्री श्री 1008 डॉ .जुगल किशोर शरण जी महाराज एवं संत श्री श्री 1008 श्री हीरापुरी जी महाराज ने किया कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया ।
इस अवसर पर पुजारी नाथूराम, नगर पालिका अध्यक्ष अमित ओसवाल, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश रैगर , चौथू सिंह साँखला, दिनेश शर्मा , राकेश प्रजापत ,सुनिल साँखला, अनिल साँखला , रोहित साँखला, गिरधारी राजोरा ,संदीप साँखला, गिरधारी साँखला, राजू स्वामी, अजय जोगी, श्याम पुजारी ,राकेश कुमार चौबे, डॉ.लक्ष्मीनारायण सामरिया, जगदीश माटोलिया , किशन शर्मा , गोपाल शर्मा , मामराज शर्मा , कैलाश व्यास , संदीप खन्ना,पुरुषोत्तम शर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।