नवसृजित नगर परिषद चौमू का नोटिफिकेशन जारी कराने की पार्षद राजेश वर्मा ने मुख्यमंत्री से की मांग

चौमू। नवसृजित नगर परिषद चौमू का नोटिफिकेशन जारी कराने की मांग को लेकर बुधवार को नगर पालिका  पार्षद एवं चौमू नगर परिषद बनाओ संघर्ष समिति के प्रवक्ता राजेश कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन भेजकर  परिषद का नोटिफिकेशन जारी कराने की मांग की।
ज्ञापन में वर्मा ने बताया कि राजस्थान सरकार की विकासोन्मुखी योजना अंतर्गत बजट घोषणा 2023-24 में चौमू नगरपालिका को नगर परिषद में क्रमोन्नत कर करने की घोषणा की गई थी। वर्मा ने बताया कि बजट घोषणा के 1 माह व्यतीत हो जाने के उपरांत भी अभी तक नगर परिषद का नोटिफिकेशन जारी नहीं होने से एक और तो आमजन में परिषद की सीमाओं की जानकारी नहीं मिलने से भ्रमित की स्थिति बनी हुई है। वही दूसरी ओर नगर पालिका के नगर परिषद में  क्रमोन्नतिकरण का नोटिफिकेशन जारी नहीं होने से यहां निवास कर रहे लोगों को मिलने वाला लाभ भी मर्गमरीचिका  की तरह आगे को किसकता जा रहा है।

वर्मा ने जनहित में सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को मिल सके इस हेतु मुख्यमंत्री से नगर परिषद का नोटिफिकेशन जारी करवाने की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने