21 मई को विद्याधर नगर स्टेडियम में होने वाली कुमावत महापंचायत को लेकर लोगों में भारी उत्साह

 



जयपुर । आज बदरवास स्थित कुमावत महापंचायत के प्रधान कार्यालय में कुमावत समाज के विधायक, सरपंच, पंच, जिला परिषद के सदस्य पार्षद, पार्षद प्रत्याशी एवं बिल्डिंग ठेकेदारों की एक अति आवश्यक मीटिंग आयोजित की गई जिसमें महापंचायत को सफल बनाने हेतु एवं सुझाव पर विस्तृत चर्चा हुई।

महापंचायत के प्रवक्ता अमर मंडावरा ने जानकारी दी की  इस महापंचायत को लेकर जहां कुमावत समाज का बाहुल्य है वहां गांव-गांव और ढाणी-ढाणी में संपर्क करने पर ज्ञात हुआ  कि लोगों में काफी उत्साह है।  

महापंचायत को सफल बनाने हेतु समाज बंधु रात-दिन संपर्क कर रहे हैं और सभी ने एक सुर में जयपुर में होने वाली महापंचायत में 5 लाख लोगो के आने की उम्मीद जताई।

इस अवसर पर विधायक निर्मल कुमावत, भीमा राम कुमावत, पन्ना लाल कुमावत, छोटूराम बड़ीवाल, ताराचंद सिरोहिया, मुकेश वर्मा, कैलाश प्रधान, दीपक निमी वाल, अमर मंडावरा, नानूराम कुमावत, छोटू मारवाल, रूपनारायण बासनीवाल, मोहित कुमावत, लोकेश कुमावत, 

चेतन धुनधारिया, बद्री नारायण कुमावत, अमरचंद कुदीवाल, एडवोकेट मनीष कुमावत, श्रीमाधोपुर कैलाश राय वर्मा, श्रीगंगानगर सोहन कुमावत आदि सैकड़ों कुमावत बंधु उपस्थित रहे। ( रिपोर्ट रूपनारायण )

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने