आर्यिका नंदीश्वरमति माताजी का भैंसलाना से हुआ मंगल विहार, भैंसलाना से विहार कर मंडा भीमसिंह में हुआ मंगल प्रवेश

 




रेनवाल । जैन आर्यिका नंदीश्वरमति माताजी का शुक्रवार को भैंसलाना से मंगल विहार मंढा भीमसिंह के लिए हुआ। जैन समाज के राजकुमार पाटनी ने बताया कि आर्यिका नंदीश्वरमति माताजी का गुरुवार को भैंसलाना में मंगल प्रवेश हुआ था और शुक्रवार को भैंसलाना से मंडा भीमसिंह के लिए मंगल विहार हुआ।

विहार से पूर्व माताजी ने भैंसलाना के श्री दिगंबर जैन मंदिर में वेदी में विराजमान भगवान के दर्शन किए।इस दौरान मुकेश पाटनी,पंकज जैन,सुभाष पाटनी,अनिता जैन,सिमरन जैन,ममता जैन,सिम्पल पाटनी आदि मौजूद रहे। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने