रेनवाल । शहर के मुख्य बाजार में स्थित संस्थान सर्वोत्तम इंटरनेशनल एकेडमी द्वारा आयुर्वेदिक ऋषिपेथी निशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया । संस्था के डायरेक्टर मनीष दाधीच ने बताया कि कल्पामृत मिशन के तहत स्वस्थ मानव समृद्ध परिवार के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया ,जिसमे 185 लोगों को ऋषिपेथी पद्धति द्वारा लाभान्वित किया गया ।
शिविर का आयोजन कल्पामृत आयुर्वेद के डॉक्टर मनोज कुमार यादव के सानिध्य में सफलतापूर्वक किया गया । शिविर में कमलेश चौहान ,बाबूलाल जांदू, सीताराम धायल, प्रिंस तिवाड़ी ,गिरधारी खारवाल ,सीताराम प्रजापत, सुमन जाखड़, मीनू ,सुनीता कुमावत, सागरमल जाखड़ एवं लेखराज ऐचरा एवं संस्था प्रधान मनीष दाधीच , अनिता दाधीच, रामावतार तिवाड़ी समेत अन्य कई लोग उपस्थित रहे । (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )
