रींगस। श्याम मंदिर रींगस में बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार आज एकादशी के पावन पर्व पर किया गया। श्याम मंदिर कमेटी रींगस के अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान और सेवक गजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बाबा श्याम की कलकत्ता के फूलों से भव्य सजावट की गई है बाबा के मंदिर को भव्य पुष्पों से सजाया गया है।
रींगस श्याम मंदिर कमेटी के द्वारा श्याम भक्तों के लिए जलपान व पार्किंगआदि की व्यवस्था पूर्णता निशुल्क की गई है।
इस मौके पर श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री महेंद्र सिंह चौहान , श्याम सेवक भवानी सिंह , राहुल सिंह, श्याम भक्त पंकज यादव, मोहन जांगिड़ , संतोष कुमार टेलर आदि उपस्थित थे।
