भामाशाह बिरदीचंद गोयल हमारे विद्यालय परिवार के दादा जी की तरह है - डॉ. प्रतिमा शर्मा

 



चौमूं । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांदरसर में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त भामाशाह बिरदीचंद गोयल द्वारा विद्यालय को पंखे भेंट किए गए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा कर किया गया। इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भामाशाह बिरदीचंद गोयल का सरपंच प्रतिनिधि अशोक कुमार यादव, संस्था प्रधान डॉ. प्रतिमा शर्मा, कैलाश कुमावत व ओमकंवर पालावत सहित विद्यालय स्टाफ द्वारा साफा बंधाया गया व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। 

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सरपंच प्रतिनिधि अशोक कुमार यादव ने कहा की भामाशाह गोयल से में काफी समय से परिचित हूँ इनके स्वभाव में मानव सेवा कूट-कूट कर भरी हुई है। ये जब भी अपने गांव आते है तो आस पास के स्कूलों को कुछ न कुछ अवश्य देकर जाते है। अब जब गर्मी आने वाली है तो विद्यालय को पंखे भेंट करने आ गए जिससे बच्चों को गर्मी से परेशान नहीं होना पड़े। 

संस्था प्रधान डॉ. प्रतिमा शर्मा ने कहा की जिन विद्यालयों में जो कमी होती है भामाशाह गोयल कहने से पूर्व ही पूरी कर देते है। गोयल साहब परिवार के दादा की तरह है जिस प्रकार परिवार के मुखिया दादा जी परिवार में किसी भी वस्तु की कमी नहीं होने देते वैसे भामाशाह गोयल भी अपने क्षेत्र की स्कूलों में कोई कमी नहीं होने देते ये जाने से पूर्व ही अगली योजना तैयार कर लेते है। उन्होंने कहा की को में इन्हे धन्यवाद न देकर इनका आशीर्वाद सदा हम पर रहे ये ही चाहती हूँ। भामाशाह गोयल ने कार्यक्रम के दौरान ही विद्यालय को एलईडी देने की घोषणा भी की जिसका विद्यालय स्टाफ व बच्चों ने जोरदार ताली बजाकर स्वागत किया। 

कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान डॉ. प्रतिमा शर्मा ने भामाशाह बिरदीचंद गोयल को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टॉफ के सुनील कुमार यादव , शैतान मल यादव, बद्रीनारायण सैनी , कृष्ण पाल मीणा, चंद्र प्रकाश सैनी, रामकुमार यादव, प्रियंका चौहान , महेंद्र सिंह राठौड़, प्रभु दयाल पारीक , भंवर लाल व भागचंद  मौजूद रहे।   

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने