फुलेरा। विधानसभा क्षेत्र में राजस्थान कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव के आदेशानुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन केक काटकर एवं पक्षियों के लिए परिंदे लगाकर मनाया गया।
इस अवसर पर मनरेगा योजना में शामिल श्रमिको के बीच फल एवं मिठाई वितरित की गई। यह कार्यक्रम जिला उपाध्यक्ष ओबीसी विभाग सीमाराज कुमावत के सानिध्य में विनायक आईटीआई कॉलेज में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अमर मंडावरा स्टेट कोऑर्डिनेटर ने की तथा मुख्य अतिथि नानू राम कुमावत, जिला अध्यक्ष जयपुर ग्रामीण ओबीसी विभाग थे।
मंडावरा ने गहलोत के जन्मदिन पर गहलोत सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए 2023 में गहलोत सरकार बनाने पर जोर दिया जिलाध्यक्ष कुमावत ने सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचा कर आम व्यक्ति को लाभ प्राप्त हो इसके लिए प्रत्येक कांग्रेसी कार्यकर्ता को समर्पित भाव से काम करना होगा ताकि 2023 में पुनः गहलोत सरकार को स्थापित कर पाए। सभी लोगों ने एक स्वर में गहलोत सरकार का समर्थन किया।
उपाध्यक्ष सीमाराज ने सभी अतिथि एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन भाषण व्यक्त किया। इस अवसर पर अमर चंद सैनी नगर अध्यक्ष फुलेरा, मनोज आहूजा व्यापार मंडल अध्यक्ष फुलेरा, जितेंद्र अग्रवाल चेयरमैन प्रतिनिधि फुलेरा, लतीफ कुरेशी मनोनीत पार्षद, कैलाश सैनी ब्लॉक अध्यक्ष फुलेरा, विष्णु सैनी मनोनीत पार्षद, दिलीप जाजोरिया, हेमलता सैनी, विमला वर्मा, त्रिलोक भाटी, विद्यासागर ,सभी पार्षद ,योगेश सैनी उपाध्यक्ष नगरपालिका फुलेरा, रूप नारायण कुमावत जिला महासचिव जयपुर ग्रामीण एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। (रिपोर्ट रूपनारायण )
