माता की चौकी भजन संध्या कार्यक्रम का हुआ आयोजन


चौमूं। आदित्य नगर फेस द्वितीय, मोरीजा रोड, चौमूं में मुकेश अग्रवाल व संजू देवी अग्रवाल (दिल्ली वालों) द्वारा ओसियन ब्लू रिजॉर्ट के हाल में माता की चौकी भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम के आयोजन में जयपुर से सुप्रसिद्ध गायक कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रकार के भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। 

कार्यक्रम में चौमूं शहरवासियों के साथ साथ क्षेत्रीय विधायक रामलाल शर्मा, नगर पालिका वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा, वार्ड पार्षद कन्हैयालाल था, लालाराम गुलिया, डॉ एनसी निठारवाल, व्यापार मंडल से पदम चंद जी जैन, छुट्टन यादव, एडवोकेट कालूराम अग्रवाल, एडवोकेट मुकेश अग्रवाल, मुकेश बागड़ा, प्रवीण अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, मनीष गोयल, डॉक्टर श्रवण बराला, भागीरथ शर्मा, आदि उपस्थित रहे।
 
कार्यक्रम में भजनों के साथ साथ अनेकों झांकियां प्रस्तुत की गई जिसमें हनुमान जी महाराज अपनी वानर सेना के साथ नृत्य करते हुए प्रस्तुत हुए, साथ ही साथ श्री कृष्ण सुदामा की झांकी व माता रानी अपने शेर पर सवार होकर भक्तो को दर्शन देने प्रकट हुए की झांकी भी अपने आप में एक शानदार अवसर रहा। जिसका लोगों ने लुफ्त उठाया तथा उसके बाद में प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने